Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
बस्तर विकास यात्राबस्तर संभाग

भानपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल की रही विशेष सहभागिता

मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद श्री महेश कश्यप ने तिलक लगाकर किया नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत

जगदलपुर, मोर माटी.भानपुरी क्षेत्र में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उल्लास के वातावरण में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि क्षेत्रीय सांसद श्री महेश कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल की विशेष उपस्थिति और सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय रही।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

अपने संबोधन में मंत्री श्री केदार कश्यप ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की अपील की।

सांसद श्री महेश कश्यप ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने डिजिटल शिक्षा को समय की आवश्यकता बताते हुए सरकार द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम बनियागांव में 1 करोड़ 12 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया गया। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों को स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का सबसे आत्मीय क्षण तब देखने को मिला जब मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप तथा जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!