लोकल न्यूज़
धनपुर में समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर सामूहिक पौधारोपण किया
इस पौधा रोपण में सभी जंगली वैरायटी के पौधे लगाए गए


जगदलपुर /29 जून 2026 विकास खंड बकावंड के
ग्राम पंचायत धनपुर के सभी प्रकृति प्रेमी ग्रामवासियों द्वारा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए रिक्त स्थान पर पौधारोपण बीज रोपण कार्य किया गया इस कार्य मे गांव के सभी लोग बड़ चढ़ कर हिस्सा लिए और धनपुर बीटगार्ड एवं जंगल समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं गांव के बड़े बुजुर्ग एवं युवा साथी सभी लोग भाग लेकर जल जंगल जमीन की स्थिति को देखते हुए गांव के समस्त रिक्त स्थान पर पौधारोपण करनें की जिम्मेदारी गांव वालों ने उठाई है।
गांव के सभी RF में पौधा लगाने की जिमा लिया है
और देखरेख करने की जिम्मेदारी भी गांव के लोगों को दिया गया है ।जिससे समस्त ग्रामवासियों को वनोपज से लाभ मिल सके और प्रकृति, पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने मे मदद मिल सके और वनस्पति का उपयोग कर सकें।
इस मे प्रायः प्रायः सभी पौधे जंगली वेरायटी के है।


