Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
बस्तर विकास यात्रा

सरपंच मदन बघेल ने मोर माटी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, युवाओं की ऊर्जा और खेल प्रतिभा की सराहना

बस्तर/भेसगांव। ग्राम भेसगांव के सरपंच मदन बघेल ने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गांव के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे हैं और उनकी ऊर्जा, अनुशासन तथा टीम भावना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
सरपंच मदन बघेल ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
उन्होंने कहा कि भेसगांव और बस्तर के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भी खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने और गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया। खिलाड़ियों के उत्साह और जोश को देखते हुए सरपंच मदन बघेल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!