Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
लोकल न्यूज़
Trending

जनता चाहे नल बिल ऑनलाइन हो ….. जनता कि आवाज नल बिल ऑनलाइन हो

मोर माटी…..जगदलपुर में नल बिल ऑनलाइन करने के संबंध में निगम प्रशासन को, जैसे बिजली बिल को घर बैठे ऑनलाइन पटाया जाता है, उसी प्रकार एक ऐप रखना चाहिए ताकि नल बिल भी घर बैठे लोग पटा सकें।

 

हजारों लोग ऐसे हैं जो जाकर नल बिल नहीं पटा सकते, जिसकी वजह से लोगों का हजारों रुपये का बिल बकाया रह जाता है, जिसका भुगतान पब्लिक भी सही तरीके से नहीं कर पाती है।

 

 

बिल पटाने में लाइन लगाकर खड़े रहना पड़ता है, चाहे महिलाएँ हों, चाहे बुजुर्ग हों या बच्चे। समय किसी के पास नहीं है, सबको अपना काम रहता है। सभी के समय का ध्यान रखते हुए प्रशासन को नल बिल ऑनलाइन कर देना चाहिए ताकि समय के साथ जनता का समय बचे और कर्मचारियों का काम भी कम हो।

 

ऑनलाइन नल बिल होने से कर्मचारियों के नल बिल वसूली करने का भी समय बचेगा और प्रशासन को सीधे बनाए गए ऐप में नल बिल के रुपये पहुँच जाएंगे।

 

सभी नेतागण अधिकारी से कहकर नल बिल ऑनलाइन जल्दी से जल्दी कराएँ, ताकि जनता नल बिल ऐप के माध्यम से रुपये पटाए।

 

आज माननीय प्रधानमंत्री जी मोदी जी का सपना हर चीज को डिजिटल करने का है। सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, इसलिए जगदलपुर में भी नल बिल ऑनलाइन कर प्रशासन सभी वार्डवासियों को नल बिल पटाने में हो रही असुविधा से छुटकारा दिलाए।

फ़ोन मे अमित दाऊ से चर्चा मे जानकारी मिली……  नल बिल ऑनलाइन होने के फायदे….. 1 लाइन मे लगना नहीँ पड़ेगा समय कि बचत 2 भुगतान हर महीने तुरंत होगा 3 लेट फीस नहीँ पटानी पड़ेगी 4 प्रशासन के खाते मे रूपए बराबर बिल पटेगा तों फ़िर जनता के उपयोग मे आएगा    5    कर्मचारी क़ो वेतन बराबर मिलेगा                              🙏राजस्व अधिकारी राकेश यादव से फोन पर हुई चर्चा में जानकारी मिली कि नल बिल की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है।🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!