Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
Uncategorized

वन विभाग का लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, 1 की मौत, 1 गंभीर, 5 हमाल घायल

महीनों बीत जाने बाद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायलों को उचित मुआवजा, बेहतर इलाज और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बस्तर। बस्तर में वन विभाग के लिए लकड़ी लेकर जा रहा एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार लकड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार मजदूर और हमाल लकड़ियों के नीचे दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पांच हमालों को भी चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रक का नियमित चालक वाहन नहीं चला रहा था, बल्कि उसका हेल्पर ट्रक चला रहा था। बताया जा रहा है कि चालक घर पर आराम कर रहा था और हेल्पर वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह बड़ा हादसा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को न तो मुआवजा मिला है और न ही उपचार से जुड़ी पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई गई है। वहीं, मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायलों को उचित मुआवजा, बेहतर इलाज और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!