ग्राम पाहुरबेल पंचायत में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन, सरपंच जीतेन्द्री बघेल रहीं मौजूद

बकावंड। विकासखंड बकावंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहुरबेल में पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जीतेन्द्री बघेल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई।
सरपंच जीतेन्द्री बघेल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण कराने और स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।
ग्राम पंचायत पाहुरबेल में आयोजित इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




