Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
बस्तर संभाग
Trending

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव का बस्तर संभाग दौरा, संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक 27 अप्रैल को

प्रदेश पदाधिकारी नसीम कुरैशी एवं भूषण सेठीया के साथ बस्तर संभाग के अन्य जिलों का भी दौरा किया जाएगा

रायपुर/बस्तर। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के पश्चात संगठन अब प्रदेशभर में विस्तार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बस्तर संभाग के समस्त जिलों में संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर विशेष दौरा कार्यक्रम की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और एकजुटता को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य को लेकर वे अपने प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां जिला इकाइयों को सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बस्तर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के लिए निर्देश जारी करते हुए 27 अप्रैल को शाम 4 बजे जिला कार्यालय, बस्तर में महत्वपूर्ण बैठक सुनिश्चित की है। इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति, सदस्यता विस्तार, जिला इकाई की सक्रियता तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि संगठन में केवल सक्रिय, प्रतिबद्ध और पत्रकार हितों के प्रति सजग लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। निष्क्रियता के स्थान पर संगठनात्मक जवाबदेही और मजबूत नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक के पश्चात प्रदेश पदाधिकारी नसीम कुरैशी एवं भूषण सेठीया के साथ बस्तर संभाग के अन्य जिलों का भी दौरा किया जाएगा, जहां संगठन विस्तार अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

यह दौरा पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के लिए संगठनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे बस्तर संभाग में पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!