Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
https://mormati.aajtak24.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहार
Trending

वीरपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, नाश्ते की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग — मिथिलेश मंडल की मौके पर मौतl

सुपौल बिहार*

सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां रविवार को दिनदहाड़े तीन अज्ञात अपराधियों ने नाश्ते की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब पांच राउंड गोली चलाई, जिसमें बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड नंबर 3 निवासी 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ और वीरपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं सुपौल एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है l
बाइट… पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस सुपौल l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!