भाजपाइयों ने मनाया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस।


जगदलपुर /विकास खंड बकावंड के ग्राम पंचायत किंजोली में भारतीय जनता पार्टी सरगीपाल मंडल के द्वारा किजोली बूत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक
डाँ सुभाऊ कश्यप ने अपने उद्भोदन मे कहा इन्होने भारतीय जनता पार्टी के नाम से अलग संगठन तैयार किया और आज वह संगठन विश्व मे सबसे बड़ा संगठन भारतीय जनता पार्टी के रुप में उभर रहा है जहां से प्रधानमंत्री के रुप मे नरेंद्र मोदी आज भारत को विश्व पटल पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी रोहित त्रिवेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा गजानंद दास कुलदीप, जन पद अध्यक्षा श्रीमती सोनबारी भद्रे, किसान मोर्चा मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री दामोदर बघेल,मंत्री श्याम बघेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष खगेश्वर कर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष खेमेशवरी कश्यप लिगबती सेठिया,हेमराज कश्यप और मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

