पार्षद श्रीमती रोशन सिसोदिया ने 🙏अभियान में योगदान देने वाले मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और मितानिन दीदियों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की🙏
🙏बच्चा स्वस्थ सब मस्त 🙏
जगदलपुर…….मोर माटी के महेंद्र कर्मा वार्ड क्रमांक 42 और संतोषी वार्ड क्रमांक 27 में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 28 जून को शंकर मंदिर के सामने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया।
29 जून को मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और मितानिन दीदियों ने दोनों वार्डों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूट न जाए। वहीं 30 जून को आंगनबाड़ी केंद्र और शंकर मंदिर के सामने बच्चों को व घर घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का समापन किया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए सराहनीय कार्य किया।
पार्षद श्रीमती रोशन सिसोदिया ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रत्येक अभिभावक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभियान में योगदान देने वाले मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और मितानिन दीदियों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की।


