Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
बस्तर विकास यात्रा
Trending

महेंद्र कर्मा वार्ड-42 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से बढ़ी साफ-सफाई, वार्डवासी संतुष्ट

पार्षद श्रीमती रोशन सिसोदिया

 

मोर माटी जगदलपुर के महेंद्र कर्मा वार्ड क्रमांक 42 में डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी के नियमित संचालन से सड़कों और गलियों में साफ-सफाई दिखाई देने लगी है। प्रशासन द्वारा कचरा गाड़ी को घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था से वार्डवासी संतुष्ट हैं और स्वच्छता व्यवस्था में लगातार सुधार महसूस कर रहे हैं।

वार्ड की पार्षद श्रीमती रोशन सिसोदिया ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे। वार्डवासियों के अनुसार नालियों की सफाई भी नियमित और बेहतर तरीके से की जा रही है, जिससे जल निकासी की समस्या में काफी कमी आई है।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को लेकर पहले की तुलना में शिकायतें काफी कम हो गई हैं और अब केवल लगभग 5 प्रतिशत शिकायतें ही शेष हैं, जिन्हें भी जल्द समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को कार्य के लिए 3 रापा, 1 पंजा, 3 रेनकोट तथा 2 जोड़ी लंबे जूते उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बरसात के मौसम में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

वार्ड में किसी धार्मिक आयोजन, शादी-विवाह या शोक कार्यक्रम के दौरान भी विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सफाई कराई जाती है तथा आसपास चुना पाउडर का छिड़काव भी कराया जाता है।

वार्ड में कार्यरत चालक लक्ष्मण पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं महादई दीदी पिछले 9 वर्षों से और सनमती दीदी पिछले 1 वर्ष से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। इनके द्वारा प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर कचरा वाहन में डाला जाता है, जिससे वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है।

पार्षद श्रीमती रोशन सिसोदिया ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई दीदियों और कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए समय-समय पर वार्ड स्तर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर इनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखना प्रत्येक वार्डवासी की जिम्मेदारी है, क्योंकि उनकी मेहनत और समर्पण से ही स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड का निर्माण संभव हो पाता है।

वार्डवासियों ने भी सभी सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रशंसनीय और प्रेरणादायक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!