Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
छत्तीसगढ़बस्तर विकास यात्रा
Trending

ग्राम पंचायत मूली में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायत मूली में पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है। भारत में पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक दी जाती है, जिससे देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में मदद मिली है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मूली के सरपंच श्री जीतेन्द्र बघेल ने अभियान में सहभागिता निभाते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर सभी टीके लगवाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!