Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
दुनियादेश
Trending

तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय कल ल
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। बताया जा रहा है कि विजय शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सरकार गठन को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विजय ने तीसरी बार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
🟣 कांग्रेस-वाम दलों के समर्थन से बढ़ी ताकत
विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस, CPI, CPI(M) और वीसीके जैसे दलों के समर्थन ने विजय की राह आसान कर दी।
कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही समर्थन दे चुके हैं, वहीं CPI, CPI(M) और वीसीके के 2-2 विधायकों का साथ मिलने के बाद गठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है। माकपा ने औपचारिक समर्थन पत्र जारी किया, जबकि CPI ने स्थिर और धर्मनिरपेक्ष सरकार के नाम पर समर्थन देने की बात कही।
🟪 दो सीटों से जीतने वाले विजय को छोड़नी होगी एक सीट
टीवीके संस्थापक विजय ने इस चुनाव में चेन्नई की पेरांबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है। निर्वाचन नियमों के तहत उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना होगा।
तमिलनाडु में पहली बार सक्रिय राजनीति में उतरने वाले विजय का मुख्यमंत्री बनना राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!