Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
बस्तर संभाग

सीएमएचओ ने की मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की समीक्षा 

बकावंड में 40 फीसदी स्क्रिनिंग

बकावंड। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत बकावंड विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक सर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री द्वारा विकासखंड बकावंड की स्वास्थ्य संस्थाओं में निरीक्षण और समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिन संस्थाओं में स्क्रीनिंग कम पाई गई, उन संस्थाओं को स्क्रीनिंग की गति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए एवं इन संस्थाओं के स्टाफ को डेली टेलीफोनिक फॉलो अप करने एवं प्रत्येक दो दिवस में सर्वे स्थल पर जाकर निरीक्षण निर्देश दिए गए। संदिग्ध एवं रेफरल मरीजों का उच्च संस्थानों में प्राथमिकता से उपचार सुनिश्चित करने और पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करने हेतु निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम, संतोष सिंह बीपीएम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

बकावंड में 40 फीसदी स्क्रिनिंग
विदित हो कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान पूरे बस्तर संभाग के सभी जिलों में चल रहा है, जिसकी शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 अप्रैल को सुकमा जिले से की थी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरी जनसंख्या की हेल्थ स्क्रिनिंग करने का लक्ष्य है। अभियान में उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सीएचओ, आरएचओऔर द्वितीय एएनएम गृह भ्रमण कर सभी उम्र के लोगों की हेल्थ स्क्रिनिंग कर रहे हैं और आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर भी कर रहे हैं। इस जांच में मलेरिया, ब्लड शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन लेवल, बीपी, कुष्ठ, टीबी, मोतियाबिंद आदि की जांच के अतिरिक्त सामान्य मौसमी बिमारियों का ईलाज भी हो रहा है।जांच की आनलाइन इंट्री भी की जा रही है। घर-घर जाकर ईलाज करने से अभियान में कोई भी हितग्राही इसके लाभ से वंचित नहीं है। 29 अप्रैल तक बकावंड ब्लॉक की कुल जनसंख्या के 40 प्रतिशत से अधिक की स्क्रिनिंग हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!