Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
https://mormati.aajtak24.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़
Trending

सुनील यादव बने ‘लोकतंत्र प्रहरी’ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

यह नियुक्ति लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने द्वारा सौपी गई

रायपुर। लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत संगठन ‘लोकतंत्र प्रहरी (छत्तीसगढ़)’ ने अपने संगठनात्मक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने द्वारा सौपी गई।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए समर्पित एक मजबूत जनआंदोलन है। संगठन का उद्देश्य भारत के संविधान की मर्यादा को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र को परम वैभव की ओर अग्रसर करना है।
बताया गया कि लोकतंत्र सेनानी संघ के उत्तराधिकारी एवं सहयोगी संगठन के रूप में लोकतंत्र प्रहरी समाज में जागरूकता, जनहित, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को और मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन ने सुनील यादव जैसे सक्रिय, जुझारू और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव लंबे समय से पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विशेष रूप से जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने में उनकी पहचान एक मजबूत एवं निर्भीक व्यक्तित्व के रूप में रही है।

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील यादव संगठन की नीतियों, विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने भी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि संगठन में युवाओं, पत्रकारों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुनील यादव अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नियुक्ति के पश्चात सुनील यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले भी गरियाबंद जिले का अध्यक्ष के रूप मे सक्रिय भूमिकाओं के साथ संगठन मे कई कार्यक्रमों को संचालित किया गया है, आगे श्री यादव ने कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह केवल एक पद नहीं बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण देखा गया। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन और समाज दोनों के लिए एक सकारात्मक निर्णय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!