शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जुलाई तक लेगे
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित हैं बच्चों के लिये शिच्छा जरुरी
जगदलपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल जगदलपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभिभावकों से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂
विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए कक्षा पहली से बारहवीं तक तथा श्रवण बाधित बच्चों के लिए कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
विद्यालय से 10 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर निवास करने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रावास, गणवेश, भोजन एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, जगदलपुर शहर में निवासरत विद्यार्थियों के लिए घर से विद्यालय तक आने-जाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा भी संचालित की जा रही है।
विद्यालय के अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश के इच्छुक अभिभावक कार्यालयीन दिवस एवं समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज
बच्चे का आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
चिकित्सा प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
यूडीआईडी (UDID) कार्ड की मूल प्रति
ब्लड ग्रुप की फोटोकॉपी
10 पासपोर्ट साइज फोटो
1 फुल साइज फोटो
परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति
राशन कार्ड की फोटोकॉपी
माता-पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति
संपर्क सूत्र
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के दूरभाष नंबर 07782-264017 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा:
श्री तोमेश्वर सिन्हा: 93021-29002
श्री हीरालाल परते: 96170-44067
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा का अवसर प्रदान करें।



