योग दर्शन
बकावंड के सद्भभावना भवन में विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ

विश्व योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय जनपद पंचायत बकावंड के सद्भभावना भवन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बकावंड अध्यक्षा सोनबारी भद्रे शामिल हुई।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन पर उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।इस अवसर पर बकावंड मुख्य कार्यपालन अधिकारी
,जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।

