Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
योग दर्शन

12वें विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर उच्च प्राथमिक शाला किंजोली मे सम्पन्न

 

विकासखंड बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत किजोंली मे12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक शाला किंजोली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही योग के महत्व, स्वस्थ जीवन में इसकी उपयोगिता तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी।

 

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर योग के प्रति अपनी रुचि और उत्साह का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य चेतना से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।स अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!