Welcome to मोर माटी   Click to listen highlighted text! Welcome to मोर माटी
लोकल न्यूज़

भारतीय किसान संघ ने किसानों के खाद बीज की समस्याओं को करपावंड तहसील मे 13 ग्राम समितियों के साथ बैठक किया.

करपावंड

करपावंड/ भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बस्तर के नेतृत्व में तहसील करपावंड अध्यक्ष लखमू राम नेताम के अध्यक्षता में किसानों के खाद बीज की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित किया गया जिसमें 13 ग्राम समिति सदस्यों की उपस्थिति रही, महिला किसानों को को भारतीय किसान संघ से जोड़ने के विषय में महिला प्रमुख श्रीमती जयंती नेताम श्रीमती लखमी बघेल व सुश्री सुनीता दास ने मार्गदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर पुरुष किसानों को भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष नीलकुमार बघेल व नन्द किशोर पाण्डेय ने संगठन पदाधिकारीयों को और मजबूत करने पर जोर दिया। तहसील बकावंड अध्यक्ष श्याम सुंदर बघेल व करपावंड तहसील अध्यक्ष लखमुराम नेताम ने भी सम्पर्क अभियान को लेकर बैठक आयोजित किया जाएगा ग्राम समिति पर पुरा जोर लगाने पर चर्चा हुई करपावंड तहसील मंत्री लोकेन्द्रसिंह निषाद ने संगठन पदाधिकारीयों का बैठक में उपस्थित होकर सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।
किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी जैसे नारे लगाते हुए आगामी बैठक 24/06/26 को पुनः करपावंड तहसील में ही बैठक आहूत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!